Ticker

6/recent/ticker-posts

सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी - सभी सवालों का जवाब

Sukanya Samriddhi Scheme को दिसंबर 2014 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत आप अपनी दस वर्ष तक की आयु की बेटी के लिए सुकन्या खाता खोल सकते हैं|

सुकन्या समृद्धि अकाउंट में ब्याज भी अच्छा मिलता है| साथ ही ब्याज़ पर कोई टैक्स भी नहीं देना होता| इस वजह से यह निवेश काफी आकर्षक हो जाता है|

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना का हिस्सा है।

सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी


सुकन्या समृद्धि योजना - Sukanya Samriddhi Yojana  in Hindi

सुकन्या समृद्धि अकाउंट कौन खोल सकता है?

यह खाता केवल 10 वर्ष से कम उम्र की लड़की के नाम पर खोला जा सकता है। यानि की आप अपनी दस वर्ष से कम आयु की बेटी के लिए यह खाता खोल सकते हैं|

यह खाता केवल लड़कियों के लिए ही खोला जा सकता है|

यह योजना NRI के लिए उपलब्ध नहीं है। अगर बालिका सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के बाद NRI बन जाती है, तो खाता बंद करना होगा| अगर बालिका के NRI बनाने की स्तिथि में आप खाता बंद नहीं करते हैं, तो खाते (NRI बनने के दिन से) पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा|

माता-पिता या कानूनी संरक्षक (parents or legal guardian) बालिका  के लिए खाता खोल सकते हैं। गोद ली हुई बेटी के लिए भी यह खाता खोल सकते हैं|

6 Best Mutual Funds to invest - हिंदी में


सुकन्या समृद्धि खाता कहाँ खोले?

इस योजना में खाता पोस्ट ऑफिस या बैंको में खोला जा सकता है।

आप बैंक ऑफ बड़ौदा में सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के फॉर्म को देख सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज?

  1. भरा हुआ फॉर्म 
  2. बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (birth certificate)
  3. आपके (माता-पिता या अभिभावक)  का पहचान प्रमाण (identity proof) (PAN कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्डआदि)
  4. आपके (माता-पिता या अभिभावक) का निवास प्रमाण (address proof) (PAN कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, बिजली का बिल, टेलीफोन बिल आदि)

आप कितने सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोल सकते हैं?

एक लड़की के नाम पर केवल एक ही सुकन्या खाता खोल सकते है| आप अधिकतम दो लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोल सकते हैं|

निम्न में आप 3 सुकन्या समृद्धि अकाउंट भी खोल सकते हैं:

  • अगर पहली बेटी होने के बाद आपको दो जुड़वा बेटी होती हैं, तब आप तीनों बेटियों के लिए सुकन्या खाता खोल सकते हैं|
  • अगर आपको पहली बार ही तीन बेटियाँ एक साथ होती हैं, तब भी आप तीनों बेटियों के लिए खाता खोल सकते हैं|

सुकन्या समृद्धि अकाउंट अधिकतम और न्यूनतम जमा राशि 

खाता 250 रुपये की प्रारंभिक जमा राशि से खोला जा सकता है। बाद में 50 रुपये के गुणकों मे जमा किया जा सकते हैं। 

अगर आपकी दो बेटियां हैं, तो आप दोनों  खातों में 1.5 लाख रुपये (यानि कुल मिला कर 3 लाख रुपये) जमा कर सकते हैं। अगर आप किसी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाते में एक वित्तीय वर्ष में 1.5 रुपये से ज्यादा जमा कर देते हैं, तो उस अतिरिक्त राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा| आप उस अतिरिक्त राशि को बिना ब्याज के कभी भी वापिस ले सकते हैं|

आप सुकन्या समृद्धि खाते में कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन पैसे जमा कर सकते हैं| कुछ बैंक आपको सुकन्या खाते में ऑनलाइन निवेश करने का विकल्प भी देते हैं|

सुकन्या समृद्धि योजना खाते की  MATURITY 

यह खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूरे होने के बाद mature हो जाता है। ध्यान दें खाते के मेच्योर होने का लड़की की उम्र का कोई संबंध नहीं है।

यदि आपने 20 अगस्त, 2020  को खाता खोला है, तो आप 20 अगस्त, 2041 को एक खाता परिपक्व होगा।

21 वर्ष पूरे होने के बाद, सुकन्या समृद्धि  खाते में आपको कोई ब्याज नहीं मिलेगा|

अगर बेटी की शादी होने वाली है, तब बेटी के खाते को समयपूर्व (21 वर्ष पूरे होने से पहले) बंद करके पैसे निकाल सकते है| आपकी बेटी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और आपको यह आवेदन शादी से एक महीने पहले या शादी के तीन महीने बाद तक करना होगा|


खाते से पैसे कब निकाल सकते हैं?

आप सुकन्या समृद्धि खाते के मेच्योर होने से पहले भी कुछ पैसा निकाल सकते हैं| परन्तु ऐसा कुछ कारणों में ही किया जा सकता है|

इसमें उच्च शिक्षा के लिए पैसे निकाल सकते हैं। 


क्या सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट को ट्रान्सफर कर सकते हैं?

अगर आप घर बदल रहे हैं, तो आप अपनि बेटी का सुकन्या खाता भी बदलवा सकते हैं|

  1. एक बैंक से दूसरे बैंक
  2. एक पोस्ट ऑफिस (डाक घर) से दूसरे पोस्ट ऑफिस
  3. किसी पोस्ट ऑफिस से बैंक या बैंक से पोस्ट ऑफिस। 

आपको अपने नए पते (new address) का प्रमाण देना होगा| 


Sukanya Samriddhi Scheme Tax Benefits

सुकन्या समृद्धि योजना Exempt-Exempt-Exempt (EEE) की श्रेणी में आती है|

इसका मतलब आपको कभी टैक्स नहीं देना होता|

आशा करते है की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ